फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी कांग्रेस अनुशासन समिति का पुनर्गठन, अशोक सिंह समिति के अध्यक्ष बने

Tue, 12 Dec 2023 04:02 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


प्रदेश कांग्रेस ने अनुशासन समिति का पुनर्गठन किया है। इसमें अशोक सिंह समेत वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है। 
विज्ञापन
अशोक सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधानभा चुनाव में करारी हार के बाद अब लोकसभा की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अनुशासन समिति का पुनर्गठन किया है। इसमें वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सात अन्य कांग्रेस नेताओं को समिति का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने आदेश जारी कर दिया। 
विज्ञापन


समिति में यह नेता 
अशोक सिंह को समिति का अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्रीगण सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, हर्ष यादव, सईद अहमद, पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी और पूर्व विधायक नेहा सिंह और प्रताप लोधी को समिति का सदस्य बनाया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें