मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से दो दिन खजुराहो प्रवास पर रहेंगे। सोमवार को वे विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन सहित कई विकास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा से दिन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे वाणिज्यिक कर, पशुपालन एवं डेयरी विकास तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग, जनजातीय कार्य अनुसूचित जाति विकास और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की समीक्षा करेंगे।