फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, दस हजार करोड़ रुपये के द्वितीय अनुपूरक बजट को मिल सकती है हरी झंडी

Tue, 25 Nov 2025 09:24 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में द्वितीय अनुपूरक बजट और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है। बैठक में नक्सली हमले में शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के परिवार को विशेष राहत देने पर भी महत्वपूर्ण निर्णय संभावित है।
 
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सरकार की मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के लिए प्रस्तावित द्वितीय अनुपूरक बजट पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। अनुमान है कि सरकार लगभग दस हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट लाने पर विचार कर सकती है। इस प्रस्तावित बजट में लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा 15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि में राज्य के हिस्से को जारी करने जैसे प्रावधानों को प्राथमिकता दी जा सकती है। बैठक में नक्सली हमले में शहीद हुए इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के परिवार को राहत देने के विषय पर भी निर्णय लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि नियमों में शिथिलता बरतते हुए उनके भाई को सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति तथा परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने को मंजूरी मिल सकती है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें