फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्री पुत्र की गुंडागर्दी! एक्सीडेंट के बाद रेस्टारेंट संचालक को मारा, भीड़ ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा

Sun, 31 Mar 2024 12:37 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शाहपुरा थाना क्षेत्र में वाहनों की टकर के बाद मंत्री पुत्र और उसके दोस्तों ने एक कैफे संचालक महिला एवं उसके पति के साथ मारपीट की। वहीं, मंत्री पुत्र की तरफ से भी आरोप है कि स्थानीय लोगों ने मंत्री पुत्र को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस मामले में चार पुलिसकर्मी पर भी मारपीट करने का आरोप है। 
विज्ञापन
शाहपुरा थाने में बैठे मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार देररात शाहपुरा थाना क्षेत्र के त्रिलंगा में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी के सामने प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे और दोस्तों का एक रेस्टारेंट संचालक महिला और उसके पति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंत्री के बेटे और समर्थकों ने रेस्टोरेंट के संचालक और एक महिला के साथ मारपीट की है। इधर रेस्टोरेंट संचालक और महिला भी मामला दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार त्रिलंका में मंत्री के बेटे की कार से एक लड़के का वाहन टकरा गया था, जिसके बाद उसकी मंत्री के बेटे से कहासुनी हो गई। लड़का बचने के लिए एक रेस्टारेंट में घुस गया। उनको पीटने के लिए उनके पीछे मंत्री पुत्र व उसके दोस्त भी घुस गए। उनको रेस्टारेंट संचालक महिला और उसके पति ने रोका। आरोप है कि  मंत्री पुत्र और उसके दोस्तों ने उनके साथ मारपीट कर दी। विवाद बढ़ने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मंत्री पुत्र और उसके दोस्तों की जमकर पिटाई कर पुलिस बुला ली। पुलिस के आने पर भी मंत्री पुत्र धौंस दिखाने लगे तो उनको थाने ले गए, जिसके बाद पता चला कि वह स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का बेटा है। इससे पहले मंत्री पुत्र को बाहर से आकर त्रिलंका में बदमाशी करने को लेकर पुलिसकर्मियों ने भी हाथ साफ कर दिए। 
 
इसकी जानकारी मिलने के बाद मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और उनके समर्थक भी शाहपुरा थाने पहुंचे गए। इधर मंत्री के बेटे के साथ हुई मारपीट की सूचना जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों को मिली तो पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सहित आधा दर्जन पुलिस के अधिकारी शाहपुरा थाने पहुंच गए। बताया जा रहा कि मारपीट व बीच बचाव में एक मीडियाकर्मी को भी चोट लगी है I  देर रात तक मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल भी थाने में मौजूद रहे। मंत्री का आरोप है की भीड़ जिन युवकों को पीट रही थी, उन्हें पुलिस ने भी मारा है I कहा जा रहा है कि मंत्री मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियो पर कार्रवाई कराना चाहते है। देररात चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें