फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लोकायुक्त ने महिला लिपिक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा, शिक्षिका से मांग रही थी 50 हजार

Fri, 16 Feb 2024 05:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राजधानी भोपाल में एक शिक्षिका की सेवानिवृत्ति से पहले की कार्रवाई करने महिला लिपिक ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। लोकायुक्त पुलिस ने लिपिक रानी शर्मा को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। 
 
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस ने स्कूल शिक्षा विभाग की लिपिक को रिश्वत लेते दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को शासकीय प्राथमिक शाला पिपलिया पेंदे खां की सहायक शिक्षिका लिओलिना इक्का ने शिकायती आवेदन दिया था। इसमें शिक्षिका ने बताया कि वह अप्रैल 2024 में सेवानिवृत्त हो रही है। इससे पहले उनके पेंशन संबंधी सभी दस्तावेज जनवरी 2024 में संकुल केंद्र शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेडा भोपाल की वरिष्ठ लिपिक रानी शर्मा के पास जमा कराए थे। रानी शर्मा उनके कागजों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी। इसके बाद दोनों के बीच 25 हजार रुपए में सहमति बन गई। दोनों के बीच पहले 15 हजार रुपए और बाद में बाकी राशि देना तय हुआ।  इस शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की कार्रवाई की। इसमें वरिष्ठ लिपिक रानी शर्मा को शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस ने रानी शर्मा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगहाथ पकड़ा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें