फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: साजिशों की नई तहरीर लिख रहे छुटभैया नेता, सरकार दे रही संरक्षण...ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने उठाया एतराज

Tue, 17 Sep 2024 03:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड अध्यक्ष काजी सैयद अनस अली नदवी ने प्रदेश में बन रहे ताजा हालात पर कहा कि इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की सालगिरह की अकीदत में मनाए जाने वाले त्योहार में अशांति या उपद्रव की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
विज्ञापन
काजी सैयद अनस अली नदवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने मजहबी त्योहारों के दौरान खुद ही पत्थर फेंकना, थूकना, गालियां देना या आपत्तिजनक नारेबाजी करना कोई सिरफिरा ही कर सकता है...! साजिशों की एक नई तहरीर लिखी गई। छुट भैया नेताओं को आगे किया गया। सरकार और प्रशासन इन विध्वंसकारी इरादों को पूरा करने में सहयोगी बन गए हैं। किसी एक शहर, गांव, इलाके में होने वाली किसी घटना को लेकर जिम्मेदार या गुनहगार करार दिए जा सकते हैं। लेकिन एक जैसे मामले पूरे प्रदेश में होते दिखाई देने लगें तो सबको समझ आता है कि मामला गड़बड़ है।

विज्ञापन


ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड अध्यक्ष काजी सैयद अनस अली नदवी ने प्रदेश में बन रहे ताजा हालात पर यह बात कही है। उन्होंने कहा कि इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की सालगिरह की अकीदत में मनाए जाने वाले त्यौहार में अशांति या उपद्रव की उम्मीद कैसे की जा सकती है, जिस पैगंबर ने अमन, शांति, भाईचारे, आपसी सौहाद्र की तालीम दी है, उनकी सालगिरह पर इस तरह के व्यवहार का तोहफा देने वाला कोई अधर्मी ही हो सकता है।

काजी अनस ने कहा कि मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, श्योपुर, मंडला जैसे अलगृ-अलग इलाकों में घटनाओं की समानता साबित करती है कि किसी साजिश को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे प्रदेश की फिजा खराब हो। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस तरह के एक मामले में साबित हो चुका है कि जुलूस पर थूकने का आरोप लगाना महज एक साजिश और कुंठित मानसिकता का परिचायक था।
विज्ञापन


इस्लाम का नहीं दो फाड़ करने वालों से नाता 
काजी अनस ने कहा, इस्लाम मजहब हमेशा से आपसी सौहाद्र और भाईचारे वाले रिश्तों का कायल रहा है। इसके मानने वालों को कुरान से लेकर पैगंबर मुहम्मद तक ने इसी व्यवहार की सीख दी है। बदले सियासी माहौल में कुछ छुटभैया नेता और समाज में गंदगी फैलाने वाले असामाजिक तत्व समाज में वैमनस्यता फैलाना चाहते हैं। सरकारों की नजर में खुद को स्थापित करने और अपने निहित स्वार्थ पूरे करने के लिए यह लोग तोड़फोड़ और लोगों को एक दूसरे से दूर करने में जुटे हैं।

काजी अनस की अपील
ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड अध्यक्ष ने मुस्लिम समुदाय से हर हालत में सब्र और सुकून का व्यवहार रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सरकार और प्रशासन से भी मांग की है कि समाज में नफरत फ़ैलाने वाली ताकतों को मजबूत करने से बचें और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती का रुख अपनाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें