मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना का 5 मार्च अपने जन्मदिवस पर शुभारंभ करेंगे। योजना का शुभारंभ करने जंबूरी मैदान में कार्यक्रम होगा। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होगी। योजना के तहत सरकार पात्र करीब 1 करोड़ महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रतिमाह देंगी। सीएम कार्यक्रम में योजना का लाभ लेने की जानकारी भी देंगे। मुख्यमंत्री के योजना की घोषणा के बाद से ही जिलों के कलेक्ट्रेट कार्यालयों में आय और मूलनिवासी प्रमाण पत्र बनाने महिलाओं की भीड़ जुट रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि योजना में आय और मूलनिवासी प्रमाण पत्र की अभी नहीं मांगे जा रहे है। इसलिए अनावश्यक भटक कर परेशान ना हो।
सीएम ने कहा कि इस योजना का लाभ देने के लिए आपके गांव या वार्ड में कर्मचारी और अधिकारियों की टीम आएंगी। वहीं बैठकर फॉर्म भरवाएंगी। इस योजना को हमने बहुत सरल बनाया है। सीएम ने कहा कि पांच मार्च को शुभारंभ कार्यक्रम में योजना का लाभ लेने के लिए विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसलिए आप भटको नहीं। मैं हूं। लाडली बहना योजना के लिए 25 मार्च से 30 अप्रैल तक फॉर्म लिये जाएंगे। पहले 15 मार्च से फॉर्म भरवाएं जाने थे। मई में फॉर्म की जांच के पात्र पात्र महिलाओं की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद जून से हर माह 10 तारीख को महिलाओं के खाते में सरकार 1 हजार रुपए डालेगी।