फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिग्विजय सिंह पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साधा निशाना, बोले- यही कांग्रेस का असली चरित्र है

Tue, 24 Jan 2023 07:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर बीजेपी हमलावर है। सीएम शिवराज के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य समेत अन्य नेताओं ने उन पर निशाना साधा। सिंधिया ने उनके बयान का  जिक्र कर कहा कि यह कांग्रेस का असली चरित्र हैं। 
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह- ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर घिर गए हैं। अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके बयान पर कहा कि यह कांग्रेस का असली चरित्र हैं।
विज्ञापन

 
कांग्रेस पार्टी के उनके बयान से किनारे करने के साथ-साथ बीजेपी उन पर लगातार हमलावर है। मंगलवार को प्रदेश बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने आये केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राष्ट्र विरोधी यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति और संगठन भारत के वीर जवानों पर प्रश्नचिन्ह कर रहे हैं। जिन्होंने जीवन का बलिदान दिया हो। देश की एकता और अखंडता बनाई रखी हो। वहीं, ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहते हैं। ऐसे लोगों को जितना हम कहें कम होगा। यही कांग्रेस पार्टी का असली चरित्र हैं।
 
इनको भी बम के साथ पटक दे- रामेश्वर
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह पर निशाना साध सेना से मांग करते हुए कहा कि अब जब भी सर्जिकल स्ट्राइक हो। पाकिस्तान के आतंकवादी कैंपो को उड़ाया जाए। बम फेंके जाए। तब दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल तीनों महापुरुषों को विमान के नीचे बांधकर ले जाएं। इनको भी बमों के साथ पटक दिया जाएं। जिससे यह भारत लौटकर आये तो गिनती अक्षरश: बता दें कि कितने आतंकवादी कैंप उड़े और कितने आतंकवादी मारे। साथ ही कौन कौन वहां आतंकवादियों की मौत के ऊपर आंसू बहाने वाला था। शर्मा ने कहा कि यह भारत की सेना का मनोबल गिराने का बयान देते है, लेकिन सेना का मनोबल गिरने वाला नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें