सार
भोपाल में 19 से 21 दिसंबर तक होने वाली तीन दिवसीय आईएएस सर्विस मीट 2025 में प्रदेशभर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एक साथ जुटेंगे। इस आयोजन में अधिकारी अपने परिवारों के साथ खेल, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आपसी समन्वय और सौहार्द को मजबूत करेंगे।
राजधानी भोपाल में 19 से 21 दिसंबर तक तीन दिवसीय आईएएस सर्विस मीट 2025 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। एमपी आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष सर्विस मीट को अधिक भव्य, सहभागिता-आधारित और परिवार-हितैषी बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई हैं और जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंप दी गई हैं।
ये भी पढ़ें-
गौहरगंज दरिंदगी: प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; तनाव पर प्रशासन की नजर
वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे
कार्यक्रम में कलेक्टर, संभागायुक्त, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त, एसडीएम, अपर कलेक्टर और सहायक कलेक्टर सहित फील्ड में पदस्थ लगभग सभी IAS अधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। तीन दिनों तक अधिकारी औपचारिक दायित्वों से अलग हल्के माहौल में आपसी संवाद और सहभागिता का आनंद लेंगे।
ये भी पढ़ें-
देख लो सरकार: नली लगी, फिर भी कार्यालय का लगा रहे चक्कर...60 साल का कर्मचारी इलाज को मोहताज; सुनवाई दरकिनार
कला, खेल और मनोरंजन एक मंच पर
उद्घाटन समारोह प्रशासन अकादमी में आयोजित होगा, जिसके बाद कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। अरेरा क्लब में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस की प्रतियोगिताएं होंगी। बोट क्लब में आयोजित बोटिंग रेस भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। शाम के सत्रों में नाट्य प्रस्तुति, फिल्मी गीतों के कार्यक्रम और रैंव वॉक जैसे सांस्कृतिक आयोजन रखे गए हैं, जिनमें अधिकारियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़ें-
सीहोर VIT प्रकरण: छात्रों के उग्र विरोध के बीच प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, कमरे में जमीन पर पड़ा था शव; हड़कंप
सौहार्द और समन्वय को मजबूत करना
आयोजकों के अनुसार, प्रशासनिक दायित्वों की व्यस्तताओं के बीच यह तीन दिन अधिकारियों को आपसी समन्वय, सौहार्द और मानसिक तरोताज़गी प्रदान करेंगे। टीम निर्माण गतिविधियां, विभिन्न प्रतियोगिताएं और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं होंगी।