फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले एमपी में मदरसों में पढ़ाए जाने वाले आपत्तिजनक कंटेंट की होगी जांच

Sun, 18 Dec 2022 05:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के कुछ मदरसों में आपत्तिजनक सामग्री पढ़ाने का विषय ध्यान में लाया गया है। मैंने आपत्तिजनक सामग्री के विषय को सरसरी निगाह से देखा हैं। मैं कलेक्टर से कहूंगा कि किसी भी अप्रिय स्थिति से  बचने के लिए हम मदरसों के पठन सामग्री की शिक्षा विभाग से जांच कराएं।
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कहा कि प्रदेश के मदरसों में पढ़ाई जा रही आपत्तिजनक सामग्री की जांच की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के कुछ मदरसों में आपत्तिजनक सामग्री पढ़ाने का विषय ध्यान में लाया गया है। मैंने आपत्तिजनक सामग्री के विषय को सरसरी निगाह से देखा हैं। मैं कलेक्टर से कहूंगा कि किसी भी अप्रिय स्थिति से  बचने के लिए हम मदरसों के पठन सामग्री की शिक्षा विभाग से जांच कराएं। और उसकी व्यवस्था सुनिश्चित रहें। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किन मदरसों में आपत्तिजनक सामग्री पढ़ाई जा रही। प्रदेश में कुछ संगठनों ने मदरसों में पढ़ाई जा रही सामग्री को लेकर सवाल खड़े किए हैं।  

इसी साल अगस्त माह में मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा था कि प्रदेश के अवैध मदरसों की जांच होनी चाहिए। इन  मदरसों से मानव तस्करी का भी मामला हो सकता है। मंत्री ने आरोप लगाया था कि बाल आयोग ने कुछ मदरसों में 30 से 40 बच्चों को अस्वस्थ वातावरण में रखने की बात कही थी। जहां बच्चों के खाने-पीने की भी व्यवस्था नहीं थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें