फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में रियल एस्टेट कारोबारियों पर जीएसटी के छापे, इंदौर में सात जगह सर्च

Fri, 28 Jun 2024 11:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में जीएसटी नहीं भरने वाले कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश में इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद और ग्वालियर में टीम ने छापेमारी की है। 
विज्ञापन
अस्पताल की सभी सर्विस पर नहीं देना होता जीएसटी, यहां जानें नियम - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में स्टेट जीएसटी विभाग ने शुक्रवार को इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद और ग्वालियर में नौ रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां छापामार कार्रवाई की। इसमें सात कारोबारी इंदौर के हैं, जिनके ठिकानों पर सर्चिंग की कार्रवाई जारी है। इंदौर के अलावा भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर में एक-एक स्थान पर जीएसटी अधिकारियों की टीम छानबीन कर रही है। इन कारोबारियों ने करोड़ों रुपये जीएसटी नहीं चुकाया है। इंदौर में श्री इन्फ्रास्ट्रक्चर, वाइब्रेंट देवकॉन, सार्थक एस्टेट डेवपलर्स समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इनमें कुछ कारोबारियों से राशि भी जमा कराई गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें