फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री के निज सचिव के नाम से निजी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर को जालसाज ने किया फोन, एफआईआर

Sun, 03 Mar 2024 11:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जालसाज ने खुद को मुख्यमंत्री का निज सचिव बताते हुए पीपुल्स गु्रप के डायरेक्टर को फोन कर कहा कि डॉक्टर स्वाति उपाध्याय सहित जिन दो महिला चिकित्सकों के स्थानांतरण गत दिनों आपके संस्थान ने किए हैं, उनके स्थांतरण निरस्त कर दें।
विज्ञापन
सीएम का निज सचिव बन जालसाज ने निजी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर को किया फोन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में स्थित पीपुल्स विश्वविद्यालय, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर को दो चिकित्सकों के स्थानांतरण निरस्त करने के लिए एक जालसाज ने मुख्यमंत्री का निज सचिव बनकर फोन किया। इस मामले में ग्रुप के महाप्रबंधक की शिकायत पर निशातपुरा पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक जालसाज ने खुद को मुख्यमंत्री का निज सचिव बताते हुए पीपुल्स गु्रप के डायरेक्टर को फोन कर कहा कि डॉक्टर स्वाति उपाध्याय सहित जिन दो महिला चिकित्सकों के स्थानांतरण गत दिनों आपके संस्थान ने किए हैं, उनके स्थांतरण निरस्त कर दें। जालसाज ने पहले खुद बात की, फिर एक अन्य को  मुख्यमंत्री बताते हुए बात कराई।

इस मामले में जब गु्रप के अधिकारियों ने पता लगाया तो जिस नाम से व्यक्ति ने फोन किया था, उस नाम का व्यक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में कोई पदस्थ ही नहीं है। इसके बाद जालसाजी का पता लगने पर ग्रुप के महाप्रबंधक रोहित तिवारी ने निशातपुरा थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें