फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, सीएम की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

Sun, 26 Oct 2025 06:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भिंड के पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की शनिवार रात अचानक बिगड़ी तबीयत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल कार्रवाई की। निर्देश पर सुबह एयरलिफ्ट कर उन्हें ग्वालियर के वेदांता हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उपचार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी की तबीयत शनिवार देर रात अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रात करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसी क्षण भिंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल निर्देश दिए कि मरीज को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए और तुरन्त एयरलिफ्ट किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सुबह 8 बजे मुकेश चतुर्वेदी को एयरलिफ्ट कर ग्वालियर के वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें