ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि पहली बार 18 हजार मेगावॉट से ऊपर की विद्युत डिमांड बिना किसी व्यवधान के पूरी करने में सफलता प्राप्त हुई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
देश के इतिहास में पहली बार बिजली की मांग 18 हजार मेगावॉट से ऊपर पहुंची। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि पहली बार 18 हजार मेगावॉट से ऊपर की विद्युत डिमांड बिना किसी व्यवधान के पूरी करने में सफलता प्राप्त हुई है। छह दिसंबर को सुबह 9:15 बजे मध्य प्रदेश के इतिहास की सर्वाधिक विद्युत मांग 18,077 मेगावॉट दर्ज की गई। इसके पूर्व 24 जनवरी 2024 को 17,614 मेगावॉट अधिकतम मांग दर्ज की गई थी। अधिकतम मांग के समय मध्य प्रदेश की विद्युत लाइनों और सबस्टेशनों से निर्बाध विद्युत आपूर्ति की गई। ऊर्जा मंत्री ने इस उपलब्धि पर विभाग के सभी विद्युत कर्मियों को बधाई दी है।