फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण फ्लाइट संचालन में अस्थायी रुकावट, 22 उड़ानें सुरक्षित संचालित

Mon, 05 Jan 2026 09:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल एयरपोर्ट पर सोमवार को घने कोहरे के कारण कुछ समय के लिए फ्लाइट संचालन बाधित रहा। दृश्यता बढ़ते ही उड़ानें सुरक्षित रूप से पुनः शुरू हुईं।
विज्ञापन
राजा भोज एयरपोर्ट पर खड़े कोहरे में खड़े विमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल एयरपोर्ट पर सोमवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता केवल 100 मीटर तक गिर गई और रनवे विजिबिलिटी रेंज (RVR) 150-250 मीटर रही, जो ऑपरेशनल मिनिमा से कम थी। इसके चलते कुछ समय तक उड़ानें नहीं चल सकीं। इस दौरान इंडिगो एयरलाइन की पुणे–भोपाल–पुणे फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। आईएमडी, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और एयरलाइंस के बीच इस दौरान लगातार समन्वय बनाए रखा गया। जैसे ही RVR 350 मीटर से ऊपर पहुंचा, जो CAT–II मिनिमा के अनुरूप है, सुरक्षा उपाय लागू किए गए और उड़ान संचालन सुचारू रूप से फिर शुरू हुआ। एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग सुबह 09:30 बजे हुई। शाम 4 बजे तक भोपाल एयरपोर्ट से 22 उड़ानें संचालित हुई हैं, जिनमें 3,182 यात्री सुरक्षित रूप से यात्रा कर चुके हैं। सभी उड़ान संचालन निर्धारित सुरक्षा नियमों के अनुसार जारी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें