फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विधानसभा सत्र के दौरान सीएम ने अपने पास के विभागों का कामकाज देखने मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 31 Jan 2024 10:05 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने पास के विभागों का विधानसभा सत्र के दौरान कामकाज देखने सात मंत्रियों को जिम्मा सौंपा है।  
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने पास के विभागों की जिम्मेदारी मंत्रियों को दे दी है। यह सात मंत्री विधानसभा सत्र के दौरान संबंधित विभागों का कामकाज देखेंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को जानकारी दे दी। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग कृष्णा गौर, नर्मदा घाटी विकास विभाग और जनसंपर्क विभाग धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधि एवं विधायी विभाग,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग गौतम टेटवाल, गृह विभाग और जेल विभाग नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रवासी भारतीय विभाग और विमानन विभाग प्रतिमा बागरी, खनिज विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग दिलीप अहिरवार, आनंद विभाग और लोक सेवा प्रबंधन राधा सिंह को दिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें विधानसभा का सत्र 7 फरवरी से शुरू होकर 19 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के विभागों का संबंधित मंत्री सत्र के दौरान जवाब देंगे। 
  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें