फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: न्याय यात्रा कर रहीं डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे बोलीं- मिल रही जान से मारने की धमकी

Sun, 01 Oct 2023 07:46 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा है कि अगर यात्रा के दौरान उन्हें या उनकी टीम के सदस्य को कुछ होता है तो प्रशासन और मध्यप्रदेश शासन इसका जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन
न्याय यात्रा के दौरान निशा बांगरे ने दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्याय के लिए पद यात्रा पर निकलीं डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने खुद को जान का खतरा बताया है। निशा ने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने बताया कि कल से हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आज हमारी न्याय पद यात्रा बगडोना से रात्रि 9 बजे के बाद कोलगांव की ओर ग्रामीणों के साथ पैदल जा रही थी, तभी हमें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे जो दो दिन से हमारा पीछा कर रहे थे। पेड़ों के पीछे खड़े होकर हमारा वीडियो बना रहे थे। और हमारी यात्रा के आगे पीछे चल रहे थे। जब हमने दौड़ के इनको ग्रामीणों के साथ पकड़ा तो ये अपनी पहचान बताने में इधर उधर के बहाने बनाने लगे।
विज्ञापन


निशा बांगरे ने कहा कि जैसा कि आप सब को पता है कल ही हमारे साथी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। हमने इस पूरे मामले की जानकारी से टीआई सारणी को सूचित किया है। मैं शासन-प्रशासन से निवेदन करती हूं कि तत्काल इन पर कार्रवाई की जाए। भविष्य में हमारे साथी यात्रियों के साथ कुछ गलत होता है तो पूरा प्रशासन और मध्य प्रदेश शासन जिम्मेदार होगा।



इसलिए कर रहीं यात्रा
डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने इस्तीफा मंजूर कराने के लिए पद यात्रा शुरू की है। इसमें वे बैतूल के आमला से 335 किमी चलकर 9 अक्तूबर को भोपाल पहुंचेंगी। वे यहां सीएम हाउस के सामने आमरण अनशन करेंगी। 28 सितंबर को उन्होंने अपनी ये न्याय पदयात्रा शुरू की है। गौरतलब है कि डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। उन्होंने 22 जून को डिप्टी कलेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन सरकार ने अब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। अपना इस्तीफा मंजूर कराने के लिए न्याय यात्रा की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें