फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: डिप्टी सीएम बोले- आईएएस अधिकारी का बयान बहन बेटियों के सम्मान के विरूद्ध और समाज को बांटने वाला

Thu, 27 Nov 2025 11:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आईएएस अधिकारी के आरक्षण संबंधी बयान को महिलाओं के सम्मान और सामाजिक सद्भाव के खिलाफ बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणी न केवल संविधान के सिद्धांतों का उल्लंघन है, बल्कि समाज में विभाजन पैदा करने वाली है।

विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आईएएस अधिकारी के आरक्षण को लेकर दिए बए आपत्तिजनक बयान की निंदा की है। उन्होंने इस बयान को बहन-बेटियों के सम्मान के विरूद्ध और समाज को बांटने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार में एक जवाबदार पद पर बैठे अधिकारी द्वारा सार्वजनिक रूप से की गई इस टिप्पणी से सामाजिक समरसता को ठेस पहुंची है। जातिगत, नारियों के सम्मान के विपरीत और समाज को बांटने वाले इस बयान की जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है। शुक्ल ने कहा कि अधिकारी की इस सोच को भारतीय संस्कृति और मर्यादा का भी अपमान ही कहा जाएगा। हमारी परंपराएं अपमान नहीं सभी वर्गों का सम्मान सिखाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: राप्रसे के अधिकारी की पदस्थापना के विरोध में जनसंपर्क अधिकारी प्रदेशभर में हड़ताल पर
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी अधिकारी चाहे वह किसी भी रैंक का हो, उसके द्वारा संवैधानिक नीतियों पर ऐसी टिप्पणी करना कदापि उचित नहीं है जिससे सामाजिक ताना-बाना प्रभावित होता हो। शुक्ल ने कहा कि अधिकारी के इस बयान से सामाजिक सद्भाव और संविधान का भी अपमान हुआ है। शुक्ल ने कहा कि आईएएस अधिकारी द्वारा दिए गए आपत्तिजनक और अशोभनीय बयान को लेकर कानून अपना काम करेगा और प्रदेश में किसी भी स्थिति में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिशों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएएस अधिकारी का यह बयान अखिल भारतीय सेवा आचरण नियम का भी घोर उल्लंघन है, जिसे लेकर सरकार ने भी उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में सरकार उचित और नियमानुसार कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: चुनाव आयोग का घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस को पुलिस ने रोका, पानी की बौछार और हलका बल प्रयोग किया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें