फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस MlA बाबू जंडेल का विवाद बयान, वीडी शर्मा बोले-यह सनातन का खत्म करने की मानसिकता

Thu, 17 Oct 2024 03:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के विवादित बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भगवान शंकर को इस प्रकार की अभद्र गाली देना। यह कांग्रेस की सनातन को खत्म करने ीक मानसिकता बताता है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : VDSharmaBJPMP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के भगवान शंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से जवाब मांगा है। उन्होंने इस विवाद पर कांग्रेस की चुप्पी को सनातन धर्म के खिलाफ साजिश बताया और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शर्मा ने कहा कि बाबू जंडेल के इस बयान के खिलाफ भाजपा कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न संगठनों ने बाबू जंडेल के बयान का विरोध किया है और उनके खिलाफ प्रदर्शन किए हैं। भाजपा भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कदम उठाएगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस की 'मोहब्बत की दुकान' या 'गाली की दुकान'?
शर्मा ने बाबू जंडेल के विवादित वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने भगवान शंकर को अभद्र भाषा में अपमानित किया है। यह कांग्रेस की सनातन धर्म को खत्म करने की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी और खड़गे जी से पूछना चाहता हूं कि आपकी पार्टी की मोहब्बत की दुकान है या गाली की दुकान?" शर्मा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से आई चुप्पी को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि एक कांग्रेस विधायक भगवान शंकर पर अपमानजनक टिप्पणी करना और पार्टी के नेताओं की चुप्पी, यह बताती है कि कांग्रेस के एजेंडे में सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना शामिल है।"

राहुल गांधी और खड़गे से जवाब की मांग
शर्मा ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को सीधे तौर पर सवालों के घेरे में लेते हुए कहा कि बाबू जंडेल के बयान पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी बहुत कुछ कहती है। देश और सनातन धर्म के अनुयायी आपसे पूछ रहे हैं कि क्या आप बाबू जंडेल के इस बयान से सहमत हैं? और यदि नहीं, तो कांग्रेस उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी? 
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस पर निशाना
शर्मा ने कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से सवाल न लेने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रेस कांफ्रेंस में सवालों का सामना करने से डरते हैं। यह साफ बताता है कि वे इस मुद्दे पर जवाब देने से बचना चाहते हैं।"
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें