फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजधानी भोपाल को मिलेगा नया स्वरूप, सीएम आज करेंगे  "भोज नर्मदा द्वार" का भूमि-पूजन

Sun, 18 May 2025 09:46 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य के गौरवशाली अतीत को साकार रूप देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नर्मदापुरम के समरधा क्षेत्र में "भोज नर्मदा द्वार" का भूमि-पूजन करेंगे। इसके साथ ही वे नीमच में स्थापित 10 मेगावॉट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को  नर्मदापुरम, समरधा में "भोज नर्मदा द्वार" का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश की पहचान हमारे वीर शासकों से रही है। मध्यप्रदेश का गौरव रहे सम्राट विक्रमादित्य को आज भी न्यायप्रियता, पराक्रम और लोक कल्याण के लिये जाना जाता है। वहीं राजा भोज को महान शिक्षक और योद्धा के रूप में याद किया जाता है। ऐसे में हमारी सरकार ने तय किया है कि हमारे गौरवशाली अतीत को दुनिया के सामने लाने की आवश्यकता है। इसलिए राजधानी भोपाल के प्रमुख मार्गों पर राजा भोज, विक्रमादित्य जैसे महापुरूषों के नाम से द्वार बनाये जायेंगे, जिससे भोपाल और मध्यप्रदेश का गौरवशाली इतिहास हमें पुन: उसी दौर में ले जाये, जिससे मध्यप्रदेश और देश गौरवान्वित हुआ। इससे राजधानी भोपाल को नया स्वरूप भी मिलेगा।

नीमच में स्थापित 10 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को ही नीमच में स्थापित 10 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण भी करेंगे। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें