फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने सेना तैयार कर रहे थे, PFI के 22 सदस्यों पर आरोप तय, यह हो सकती है सजा

Fri, 15 Dec 2023 11:28 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


पीएफआई के 22 सदस्य भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने सेना तैयार कर रहे थे। ताकि उनको हथियार उपलब्ध करा कर देश के खिलाफ युद्ध शुरू कर सके। इनके खिलाफ आरोप तय हो गए है। भोपाल की स्पेशल एनआईए कोर्ट इस मामले में जल्द ही सुनवाई शुरू होगी। आरोप पत्र में तय धाराओं में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मामले में पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के मध्य प्रदेश में पकड़े गए 22 सदस्यों पर आरोप तय हो गए है। भोपाल की स्पेशल एनआईए कोर्ट में अभियोजन पक्ष के वकीलों की ओर से आरोप पत्र पेश किया गया। एटीएस और एएनआईए की जांच में आरोपियों के देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने आतंकी प्रशिक्षण, जिहादी मानसिकता में शामिल होने के सबूत मिले है। आरोपियों को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, श्योपुर समेत अगल-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपी अभी भोपाल जेल में बंद है। यह इंदौर, केरल समेत अलग-अलग शहरों में युवाओं को देश के खिलाफ भड़का कर ट्रेनिंग दे रहे थे। ताकि समय आने पर उनको हथियार उपलब्ध करा कर युद्ध छेड़ सकें। जानकारी के अनुसार यह पिछले कुछ वर्षों से इस काम में जुटे थे। इनको विदेशों से फंडिंग हो रही थी। जिसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें