फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अभिनेता विंदु दारा सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात, दोनों के बीच हुआ आत्मीय संवाद

Sat, 06 Sep 2025 08:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अभिनेता विंदु दारा सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच फिल्मों, संस्कृति और समाज से जुड़े विषयों पर सहज और आत्मीय बातचीत हुई।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल स्थित समत्व भवन में शिष्टाचार भेंट करते अभिनेता विंदु दारा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को समत्व भवन स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मशहूर अभिनेता विंदु दारा सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच फिल्म इंडस्ट्री, संस्कृति और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनेता विंदु दारा सिंह से उनके फिल्मी करियर और सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक धरोहरों के कारण फिल्म निर्माण के लिए आदर्श स्थान है। वहीं, विंदु दारा सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार फिल्म निर्माण और कलाकारों के लिए लगातार अनुकूल वातावरण बना रही है। बैठक में राज्य में फिल्म इंडस्ट्री के अवसरों और कलाकारों की भागीदारी को बढ़ाने पर भी विचार किया गया। अभिनेता विंदु दारा सिंह ने जय वीर हनुमान (1995), विष्णु पुराण (2000) और अयोध्या की रामलीला (2020)  में हनुमान जी की भूमिका निभाई है। इसके अलावा अनेक फिल्मों में अभिनय भी किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें