फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: सितरंग से बेअसर रहेगा मध्य प्रदेश, उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

Mon, 24 Oct 2022 03:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही हवाओं ने तापमान गिराया है। मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा, यहां दिन का पारा 34 डिग्री को छू रहा था। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर भारत से आ रही हवाओं ने तापमान गिराया है। आसमान साफ है। कुछ दिनों अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। सर्दियों के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं रहा। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान की स्थिति लगभग साफ है। हवा की गति भी 14 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों की स्थिति
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 31.2 14.5
इंदौर 31.5 16
जबलपुर 30.0 15.1
ग्वालियर 31.7 15.7
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा, यहां दिन का पारा 34 डिग्री को छू रहा था। खरगोन-उज्जैन-दमोह में 32.8, रतलाम में 32.6, गुना में 32.4, खंडवा में 32.1, मंडला में 32 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। वहीं रात का पारा भी लुढ़का है। प्रदेश में सबसे ठंडा रायसेन रहा, यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 13.4, बैतूल-मंडला में 13.5, छिंदवाड़ा में 13.6, नौगांव में 14.3, भोपाल में 14.5, खंडवा में 15 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तरी हवाओं से ठंडक का अहसास बढ़ा है। रात के तापमान में गिरावट हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब का क्षेत्र चक्रवाती तूफान सितरंग में तब्दील हो गया है। तूफान के समुद्र के रास्ते बांग्लादेश की तरफ बढ़ेगा। प्रदेश के मौसम पर इसका असर नहीं पड़ेगा। हालांकि इसके बाद तापमान में गिरावट तेजी से होने संभावना बन रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें