फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को मिलेगी नई रफ्तार, मोहन सरकार ने इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 17 Nov 2026 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास के लिए एनएसई मुंबई के वरिष्ठ सलाहकार शैलेश के. पाठक को एसपीवी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। नियुक्ति का आदेश औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग ने जारी किया है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास को गति देने के लिए विशेष प्रयोजन साधन (एसपीवी) के उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), मुंबई के वरिष्ठ सलाहकार शैलेश के. पाठक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

शासन के आदेश के अनुसार, शैलेश के. पाठक की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है। हालांकि, दोनों पक्षों की सहमति से उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकेगा। उनकी नियुक्ति जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के समेकित आर्थिक विकास के उद्देश्य से गठित एसपीवी में की गई है।

आदेश में कहा गया है कि एसपीवी के उपाध्यक्ष के कार्य, दायित्व और अधिकारों के संबंध में अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 10 नवंबर 2026 को जारी अपने पूर्व आदेश का भी उल्लेख किया है। नियुक्ति आदेश मध्यप्रदेश शासन के सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने राज्यपाल के नाम से जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें