फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान; CM यादव ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा-देश से माफी मांगें राहुल और सोनिया

Sat, 15 Aug 2026 10:01 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में राष्ट्रगीत के गायन में बाधा डालना निंदनीय है और इसके लिए राहुल गांधी व सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपमान किए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन में बाधा पैदा की गई और उसे अपमानित करने का कार्य किया गया। यह कार्य निंदनीय है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से वंदेमातरम का पूरा गीत लाल किले की प्राचीर से गवाया। यह गीत आनंदमठ फिल्म के माध्यम से दुनिया के सामने आया। वंदेमातरम वह नारा, वह गीत है, जिसे गा-गाकर आजादी के मतवालों ने जीवन को कुर्बान किया। ऐसे में वंदेमातरम के गीत का अपमान करना निंदनीय है।  मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मैं यह मानकर चलता हूं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी जिन्होंने भी अपमान किया, उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए और मैं उम्मीद करता हूं कि वे जल्द ही अपनी गलती मानकर देश से माफी मागेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें