फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election Congress List: तोमर बनाम तोमर, यादव बनाम यादव, कांग्रेस की दूसरी सूची के बाद बड़ी सीटों का हाल

Fri, 20 Oct 2023 09:19 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

BJP vs Congress Madhya Pradesh Elections 2023 : मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके जरिए कांग्रेस ने भाजपा के कुछ बड़े चेहरों को जातिगत समीकरणों के जरिए घेरने की कोशिश की है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार देर रात जारी कर दी। दूसरी सूची में तीन सीटें ऐसी हैं, जहां प्रत्याशी बदले गए हैं। यानी 85 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया गया है। इससे पहले कांग्रेस की पहली सूची में 144 नामों की घोषणा की गई थी। पहली और दूसरी सूची के प्रत्याशियों को मिलाकर कांग्रेस ने अब तक 229 सीटों पर नाम तय कर दिए हैं। अब सिर्फ एक आमला सीट के प्रत्याशी का फैसला बाकी है। यहां से कांग्रेस डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को प्रत्याशी बना सकती है। लेकिन सरकार ने अभी बांगरे का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ रवींद्र सिंह तोमर
भाजपा ने इस बार बड़े नामों को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उतारा है। इनमें सबसे बड़ा नाम है- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर। वे दिमनी से मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस ने मौजूदा विधायक रवींद्र सिंह तोमर को ही दोबारा टिकट दिया है। 2020 के उपचुनाव में रवींद्र सिंह तोमर ने यहां जीत दर्ज की थी।

यादव बनाम यादव
इसी तरह उज्जैन दक्षिण से भाजपा ने जहां मंत्री मोहन यादव को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने चेतन प्रेमनारायण यादव को मैदान में उतारा है। मोहन यादव दो बार से विधायक हैं। वहीं, चेतन प्रेम नारायण यादव पूर्व महापौर प्रेम नारायण यादव के पुत्र हैं। इसी तरह देवतालाब सीट से दो गौतम मैदान में हैं। भाजपा ने गिरीश गौतम को टिकट दिया था, वहीं कांग्रेस ने पद्मेश गौतम को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


कांग्रेस की दूसरी सूची: बड़ी सीटों पर अब ये हैं समीकरण
विधानसभा क्षेत्र भाजपा कांग्रेस
सुमावली अदल सिंह कंसाना  कुलदीप सिकरवार
मुरैना  रघुराज कंसाना दिनेश गुर्जर 
दिमनी नरेंद्र सिंह तोमर रवींद्र सिंह तोमर
दतिया डॉ. नरोत्तम मिश्रा  राजेंद्र भारती
उज्जैन दक्षिण डॉ. मोहन यादव  चेतन प्रेम नारायण यादव
ग्वालियर  प्रद्युम्न् सिंह तोमर  सुनील शर्मा
खुरई भूपेंद्र सिंह  रक्षा राजपूत
रेहली गोपाल भार्गव ज्योति पटेल
पन्ना   बृजेंद्र प्रताप सिंह भरत मिलन पांडेय
मैहर   श्रीकांत चतुर्वेदी धर्मेश घई
देवतालाब  गिरीश गौतम पद्मेश गौतम
रीवा राजेंद्र शुक्ला राजेंद्र शर्मा
सीधी  रीति पाठक  ज्ञान सिंह
विजयराघवगढ़  संजय पाठक नीरज बघेल
जबलपुर कैंट अशोक रोहाणी अभिषेक चौकसे चिंटू
निवास  फग्गन सिंह कुलस्ते चैन सिंह वारखेड़
गाडरवारा उदय प्रताप सिंह सुनीता पटेल
जुन्नारदेव नाथन शाह सुनील उइके
सोहागपुर विजय पाल सिंह पुष्पराज सिंह
सांची प्रभुराम चौधरी   डॉ. जीसी गौतम
सिरोंज उमाकांत शर्मा गगरेंद्र रघुवंशी
भोपाल उत्तर  आलोक शर्मा  आतिफ अकील
गोविंदपुरा  कृष्णा गौर रवींद्र साहू
हुजूर  रामेश्वर शर्मा   नरेश ज्ञानचंदानी
देवास गायत्री राजे पवार प्रदीप चौधरी
हरसूद  विजय शाह सुखराम साल्वे
मल्हारगढ़ जगदीश देवड़ा परशुराम सिसोदिया
जावद  ओमप्रकाश सखलेचा  समंदर पटेल
      
यहां मुकाबला दिलचस्प होगा
कांग्रेस ने इंदौर-3 से दीपक जोशी पिंटू को टिकट दिया है। इंदौर-3 वही सीट है, जहां से कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश अभी विधायक हैं। इस बार कैलाश खुद इंदौर-1 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उनके बेटे की सीट पर अपनी घोषणा नहीं की गई है। इसी सीट से कांग्रेस ने पिंटू जोशी को टिकट दिया है। पिंटू कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेश जोशी के बेटे हैं। उनके चचेरे भाई अश्विन जोशी यहां से टिकट पाने की दौड़ में थे। 

इसी तरह कांग्रेस ने सत्यनारायण पटेल को दोबारा इंदौर-5 से उम्मीदवार बनाया है। यहां से भाजपा के महेंद्र हार्डिया विधायक हैं। ये दोनों नेता पहले भी चुनाव में आमने-सामने रह चुके हैं। पटेल इंदौर-5 और देपालपुर से विधायक रह चुके हैं।



सागर जिले की आठ में से चार सीटों पर महिला प्रत्याशी 
कांग्रेस ने सागर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से चार पर महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया हैं। ये हैं- निधि जैन, निर्मला सप्रे, रक्षा राजपूत, ज्योति पटेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें