भाजपा ने मप्र में 39 नामों की सूची जारी की।
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को चौंकाने वाला खबर सामने आई है। भले ही प्रदेश में चुनावों की आधिकारिक तारीखें सामने नहीं आई हैं, पर भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मप्र और छग के लिए लिस्ट जारी की गई है। मध्यप्रदेश में 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए 21 नामों की घोषणा कर दी गई है।
बता दे ंकि बुधवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश के सीएम सहित कई नेताओं ने शिरकत की थी। आपसी सहमति के बाद समिति ने प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नामों की सूची जारी की है। हालांकि भाजपा ने इतने पहले सूची जारी कर सभी को चौंकाया है। ऐसा प्रयोग पहली बार हो रहा है। जारी सूची में मालवा-निमाड़ इलाके की 11 सीटों पर नाम जारी किए गए हैं। बता दें कि इस बार मालवा-निमाड़ पर दोनो ही प्रमुख पार्टियों का फोकस ज्यादा है। मालवा निमाड़ की सोनकच्छ, महेश्वर, कसरावद, अलीराजपुर, झाबुआ, पेटलावद, कुक्षी, धरमपुरी, राऊ, तराना, घटिया विधानसभा सीटों के लिए नाम जारी किए गए हैं। वहीं एमपी की पहली सूची में चार महिलाओं के नाम शामिल हैं। सबलगढ़, छतरपुर, चाचौड़ा और पेटलावद में महिला को उम्मीदवार बनाया है।
मध्य प्रदेश में भाजपा ने चुनाव के लगभग तीन माह पहले 39 सीटों पर उम्मीदवार तय करने का प्रयोग किया है। जल्दी उम्मीदवार तय करने की रणनीति और उसके क्रियान्वयन के पीछे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दो माह से मध्य प्रदेश में लगातार हुए उनके दौर के समय उम्मीदवारों के नामों सहमति भी बन रही थी। भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन का मापदंड मैदानी स्तर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लिया गया फीडबैक, सर्वे और पिछले चुनाव में कम वोटों से हार के समीकरण को बनाया है।
मध्य प्रदेश की 39 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों के नाम
| उम्मीदवार का नाम |
विधानसभा सीट |
| सरला विरेंद्र रावत |
सबलगढ़ |
| अदल सिंह कंसाना |
सुमावली |
| लाल सिंह आर्य |
गोहद |
| प्रीतम लोधी |
पिछोर |
| प्रियंका मीणा |
चाचौड़ा |
| जगन्नाथ रघुवंशी |
चंदेरी |
| वीरेंद्र सिंह लंबरदार |
बंडा |
| कामाख्या प्रसाद सिंह |
महाराजपुर |
| ललिता यादव |
छतरपुर |
| लखन पटेल |
पथरिया |
| राजेश कुमार वर्मा |
गुनौर |
| सुरेंद्र सिंह गहरवार |
चित्रकूट |
| हीरासिंह श्याम |
पुष्पराजगढ़ |
| धीरेंद्र सिंह |
बड़वारा |
| नीरज ठाकुर |
बरगी |
| अंचल सोनकर |
जबलपुर पूर्व |
| ओमप्रकाश धुर्वे |
शहपुरा |
| डॉ. विजय आनंद मरावी |
बिछिया |
| भगत सिंह नेताम |
बैहर |
| राजकुमार कर्राये |
लांजी |
| कमल मस्कोले |
बरघाट |
| महेंद्र सिंह चौहान |
गोटेगांव |
| नानाभाऊ मोहोड |
सौंसर |
| प्रकाश उइके |
पांढुर्ना |
| चंद्रशेखर देशमुख |
मुलताई |
| महेंद्र सिंह चौहान |
भैंसदेही |
| आलोक शर्मा |
भोपाल उत्तर |
| ध्रुव नारायण सिंह |
भोपाल मध्य |
| राजेश सोनकर |
सोनकच्छ |
| राजकुमार मेव |
महेश्वर |
| आत्माराम पटेल |
कसरावद |
| नागर सिंह चौहान |
अलीराजपुर |
| भानू भूरिया |
झाबुआ |
| निर्मला भूरिया |
पेटलावद |
| जयदीप पटेल |
कुक्षी |
| कालू सिंह ठाकुर |
धरमपुरी |
| मधु वर्मा |
राऊ |
| ताराचंद गोयल |
तराना |
| सतीश मालवीय |
घट्टिया |