फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भारत टेक्स 2024 में सहायक साझेदार के रूप में प्रदेश, CM बोले- उद्योगों की प्रगति से समृद्ध होगा राज्य

Tue, 13 Feb 2024 03:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

'भारत टेक्स 2024' में मध्य प्रदेश के 'सहायक साझेदार राज्य' के रूप में शामिल होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की समृद्धि उसके उद्योगों की प्रगति में निहित है। उद्योगों की स्थापना से रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
भारत टेक्स 2024 का दिल्ली में होगा आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेक्सटाइल्स के मामले में ब्रांड इंडिया को ग्लोबल स्तर पर नई पहचान देने के इरादे से दिल्ली में 26 से 29 फरवरी तक 'भारत टेक्स 2024' (Bharat Tex 2024) का आयोजन किया जाएगा। देश का प्रमुख वैश्विक टेक्सटाइल कार्यक्रम में गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठित हथकरघा और हस्तशिल्प परंपरा भव्य संगम के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


भारत टेक्स 2024 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश 'सहायक साझेदार राज्य' के रूप में शामिल होगा। प्रदेश की प्रतिष्ठित बाटिक प्रिंटिंग, हैंड-ब्लॉक प्रिंटिंग, चंदेरी और माहेश्वरी सिल्क का यहां प्रदर्शन किया जाएगा। 

'भारत टेक्स 2024' में मध्य प्रदेश के 'सहायक साझेदार राज्य' के रूप में शामिल होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की समृद्धि उसके उद्योगों की प्रगति में निहित है। उद्योगों की स्थापना से रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है। राज्य सरकार व्यापक विकास, सुशासन को बढ़ावा देने और एक प्रभावी प्रणाली को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

 
टेक्सटाइल से जुड़े उत्साह को और फैलाते हुए भारत टेक्स 2024 के केंद्र में कलाकारों और डिजाइनरों के लिए अपनी छाप छोड़ने का मौका है। इसके लिए कपड़ा मंत्रालय अपनी आधिकारिक MyGov वेबसाइट पर भारत टेक्स मेमेंटो डिजाइन कॉन्टेस्ट की मेजबानी कर रहा है, जो भारत टेक्स में 'थ्रेड्स ऑफ ट्रेडिशन एंड इनोवेशन' थीम पर केंद्रित है। प्रथम विजेता को 10,000 रुपये के नकद पुरस्कार मिलेगा। वहीं,  दूसरे और तीसरे विजेताओं को क्रमशः 3,000 और 2,000 रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। विजेता डिजाइन को भारत टेक्स 2024 के दौरान सम्मानित भी किया जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें