फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कौन है भोपाल का ये हिस्ट्रीशीटर आरोपी? जिसने चुनरी यात्रा में की हवाई फायर; बन गई थी भगदड़ जैसी स्थिति

Thu, 26 Mar 2026 10:22 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कोलार क्षेत्र में नवरात्रि की चुनरी यात्रा के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में बुधवार रात नवरात्रि के दौरान निकाली गई चुनरी यात्रा में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन फायरिंग के चलते मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कोलार पुलिस के अनुसार, ललिता नगर स्थित देवी मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। रात करीब पौने नौ बजे अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि क्षेत्र का बदमाश राज ठकुरिया उर्फ अक्षय ने हर्ष फायर किया था। उसने किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर गोली नहीं चलाई, लेकिन सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह की हरकत से लोगों की जान खतरे में पड़ गई। इसी आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।

पहले किया जा रहा था गुमराह
पुलिस के मौके पर पहुंचने पर शुरुआत में यह जानकारी दी गई कि किसी नाबालिग ने एयर गन से हर्ष फायर किया है। हालांकि, जब पुलिस ने चुनरी यात्रा में शामिल लोगों से विस्तृत पूछताछ की, तो मामला सामने आया कि दामखेड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर अक्षय ठाकुर भी वहां मौजूद था।

स्थानीय निवासी हरिओम यादव ने उसके कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध किया, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौच के दौरान अक्षय ने हरिओम की गर्दन पर चाकू रख दिया। विवाद बढ़ने पर लोगों ने उसे घेरने की कोशिश की, तो खुद को घिरा देखकर उसने हवाई फायर कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें