फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: पू्र्व सीएम कमलनाथ का दावा, मध्यप्रदेश में 11 महीने बाद कांग्रेस की ही सरकार बनेगी

Wed, 12 Oct 2022 07:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को कांग्रेस के नगरीय निकाय के महापौर, पार्षद और निकाय के प्रत्याशियों के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश में 11 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में साल 2023 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। हमारे सभी महापौर नगर निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करें और जनता की सेवा करें। नगर निकाय चुनाव 2022 में कांग्रेस के प्रत्याशी और चयनित पार्षद, चेयरमैन और महापौर के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह बात कही।

विज्ञापन


कमलनाथ ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा, आप सब एक अग्निपरीक्षा से गुजर कर यहां आए हैं। ये चुनाव की एक रिहर्सल थी, साल 2023 के चुनाव के लिए। अब आप सभी तैयार हो जाओ। इस निकाय चुनाव में पुलिस, प्रशासन और पैसा के दम पर बीजेपी ने नंगा नाच किया। हमारा उज्जैन और बुरहानपुर बीजेपी ने लूट लिया।

कमलनाथ ने कहा कि रतलाम के प्रत्याशी हों या अन्य कोई प्रत्याशी, जिनको मैं जानता तक नहीं था, उन्हें टिकट दी। मैं कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करता हूं। उन्होंने कहा कि यह सही है कि गुटबाजी थी, किस परिवार में नहीं होती है। हर कोई हर किसी की बात से सहमत नहीं हो सकता है। अब हाथ जोड़ने और सिर झुकाने, पांव पड़ने का समय है। चुनाव में 11 महीने ही बचे हैं, संकल्प लें जीत का।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि शासन-प्रशासन के अधिकारी सब जान रहे कि प्रदेश में किसकी सरकार आ रही है, हम उनकी भी पत्री बना रहे हैं। आप लोग भी बनाइए। उज्जैन महाकाल लोक के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पर कमलनाथ ने कहा, बच्चा किसी के यहां होता है, मिठाई कोई बांटता है। अब पीएम मोदी को लेकर आ गए मिठाई बांटने।

पूर्व सांसद और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देते हुए कई बड़ी बाते कहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री को राहुल गांधी की तरह देश भर में यात्रा निकालने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, पीएम मोदी राहुल गांधी की तरह चार हजार किलोमीटर की यात्रा करके दिखाएं। राहुल गांधी की रगो में आजादी के परवानों का खून है। वह कमजोर नहीं हैं। राहुल गांधी लोहे का चना हैं, उन्हें मुंह में लेने की कोशिश मत करना।

मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने के अभियान में जुट जाएं। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जयवर्धन सिंह, कांग्रेस के नवनिर्वाचित मेयर शोभा सिकरवार, विक्रम आहके, जगत बहादुर सिंह, शारदा सोलंकी और अजय मिश्रा बाबा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व मंत्रीगण, विधायक और प्रदेश भर से हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय के कांग्रेस के प्रत्याशी और निर्वाचित पार्षद हजारों की संख्या में एकत्र हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें