फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू

Sat, 06 Jan 2024 04:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 6 से 14 जनवरी तक कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें 18 वर्ष की आयु पुरी कर चुके युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी महीनो में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में अधिक जानकारी देने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने बताया कि आज से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरु हो गया है। 6 से 12 जनवरी तक बीएलओ मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। इसके बाद बीएलओ 13 व 14 जनवरी को घर घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क करेंगे। 18 वर्ष की आयु पुरी कर चुके युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

मतदाताओं की सूची उपलब्ध करवाई गई

राजन ने आगे बताया कि 1 जुलाई, 1 अक्तूबर को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें फिर से आवेदन करने की जरुरत नहीं होगी। जब वे 18 साल के हो जाएंगे तब उनका नाम मतदाता सूची में जुड़े जायेगा। आज हर जिला मुख्यालय में मान्यता प्राप्त दलों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की गई है। उन्हें विधानसभावार मतदाताओं की सूची उपलब्ध करवाई गई है। 

प्रदेश में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ के ऊपर

बता दें, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के अनुसार अभी प्रदेश में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 और महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 एवं थर्ड जेंडर 1373 हैं। रक्षा सेवा के मतदाता की संख्या 75 हजार 304 है, जिसमें पुरुष 73 हजार 20 और महिला मतदाता 2 हजार 284 है। इस प्रकार प्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 हजार 36 हजार 229 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6 लाख 53 हजार 640 वरिष्ठ मतदाता और 5 लाख 5 हजार 146 दिव्यांग मतदाता और 99 अप्रवासी भारतीय हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें