फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: होटल में छापा, तेंदुए की खाल और सिर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 02:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल से तीन तस्करों को तेंदुए की खाल और सिर सहित गिरफ्तार किया है। टीम को शक है कि आरोपी दुर्लभ वन्यजीव अंगों की अवैध बिक्री के लिए राजधानी आए थे।

विज्ञापन
तेंदुए की खाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक होटल में दबिश देकर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तेंदुए की खाल और सिर बरामद किया गया है, जिसे ट्रॉफी के रूप में तैयार किया गया था। सूत्रों के अनुसार, नागपुर DRI की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर भोपाल में दुर्लभ वन्यजीव अंगों की अवैध बिक्री के इरादे से पहुंचे हैं। इसके बाद टीम ने योजना बनाकर शहर के एक होटल में छापा मारा। कार्रवाई में तीनों आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: खंडेलवाल बोले- SIR को लेकर गुमराह कर रही कांग्रेस, पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया से डर रही है पार्टी
विज्ञापन


बरामद वस्तुओं की जांच में यह सामने आया कि तेंदुए की खाल और सिर को विशेष रूप से संरक्षित कर रखा गया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खाल और सिर को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए संभावित खरीदार से मिलने आए थे। अब DRI की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि तेंदुए का शिकार कहां किया गया और इस अवैध कारोबार का नेटवर्क किन-किन राज्यों में फैला है। वन विभाग और पुलिस के अधिकारी भी जांच में सहयोग कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी संभव है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: राहुल ने पचमढ़ी में की जंगल सफारी, बोले- BJP ने एमपी में भी वोट चोरी की, SIR से कर रहे कवर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें