मध्यप्रदेश के भोपाल में एक निजी अस्पताल के डाक्टरों ने एक महिला के पेट से 16 किलो का ट्यूमर निकाला। यह ट्यूमर लगभग छह घंटे की लंबी सर्जरी के बाद निकला। अस्पताल के मैनेजर देवेंद्र चंदोलिया ने बताया कि अगर समय रहते इस ट्यूमर को नहीं हटाया जाता तो इसकी जान चली जाती। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है।