फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में बस-ट्रक की टक्कर;सात लोगों की मौत, 20 घायल

Sun, 29 Sep 2024 02:20 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में तकरीबन सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 11 बजे हुई जब बस प्रयागराज से नागपुर के लिए जा रही थी। जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर नादान देहात पुलिस स्टेशन के पास ये घटना हुई। उन्होंने कहा कि हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बस से सात शव निकाले गए।

मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें