फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: नए साल में भोपाल मंडल में रुकने वाली 8 ट्रेनों का टाइम 5 से बढ़कर होगा 10 मिनट, 1 जनवरी से होगा लागू

Tue, 31 Dec 2024 05:57 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 8 महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव में वृद्धि का निर्णय लिया है। 01 जनवरी, 2025 से मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव को 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में रेलवे यात्रियों की सुविधा और बेहतर करने के उद्देश्य से भोपाल मंडल से गुजरने वाली 8 महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव में वृद्धि का निर्णय लिया है। 1 जनवरी, 2025 से मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव को 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया जा रहा है। यह निर्णय यात्रियों को बेहतर सुविधा और यात्रा के दौरान सुगमता प्रदान करने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन


इन गाड़ियों का बढ़ाया स्टॉप टाइम
1.    गाड़ी संख्या 14319 इंदौर-बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
2.    गाड़ी संख्या 14320 बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
विज्ञापन

3.    गाड़ी संख्या 22468 गांधी नगर कैपिटल – वाराणसी एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
4.    गाड़ी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
5.    गाड़ी संख्या 19306 कामाख्या-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
6.    गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस का गुना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
7.    गाड़ी संख्या 12182 अजमेर–जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस का गुना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
8.    गाड़ी संख्या 12627 बैंगलोर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस का भोपाल स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें