भोपाल में विरोध स्वरूप केरल के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा केरल के प्रदेश मंत्री रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के विरोध में मंगलवार को भोपाल के लिली टॉकिज चौराहा पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन का पुतला जलाया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह ने बताया कि प्रदेश भर में केरल के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।
कुशवाह ने कहा कि केरल के एक संगठन एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी ऑफ इंडिया) द्वारा राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों की लगातार हत्या की जा रही है। केरल सरकार का एसडीपीआई संगठन को समर्थन है। केरल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। वहीं केरल के मुख्यमंत्री मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के चलते आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।
भगत ने कहा कि केरल में रंजीत श्रीनिवासन की हत्या से देश का पिछड़ा वर्ग आक्रोशित है। मध्यप्रदेश पिछड़ा मोर्चा केरल सरकार से मांग करता है कि एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी ऑफ इंडिया) पर अंकुश लगाकर हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार करें। भोपाल में पुतला दहन के अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश अहेलिया, ओम साहू सहित मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।