फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: देर रात पार्क में युवक की हत्या, मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने देखी लाश

Sun, 15 Oct 2023 10:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

काम पर जाने का कहकर निकले एक युवक का गला कटा शव मिला है। सुबह टहलने पहुंचे लोगों ने रक्तरंजिश शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के अयोध्या नगर में थाने के पास स्थित सरयू सरोवर पार्क में बीती रात एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह मार्निंग वॉक पर पहुंचे लोगों ने युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और लाश परिजन को सौंप दी है। मृतक शनिवार सुबह काम पर जाने का कहकर घर से निकला था। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि महेंद्र अहिरवार (30) शारदा नगर स्थित शिवमंदिर के पास अयोध्या नगर में रहता था और औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह काम पर जाने का कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह करीब सात बजे कुछ लोग मार्निंग वॉक के लिए सरयू सरोवर स्थित पार्क में पहुंचे तो युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक का गला धारदार हथियार से रेता हुआ मिला। उसके अलावा पीठे और अन्य स्थानों पर भी गहरे घाव थे। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान हुई, जिसके बाद परिजनों को बुलाया गया। पीएम के बाद लाश घरवालों को सौंप दी गई है। फिलहाल हत्या का कारण और आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि शनिवार रात वह आखिरी बार किन लोगों के साथ देखा गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महेंद्र सीधा-साधा था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं चल रही थी। अनुमान है कि नशे की हालत में उसके साथ इस प्रकार की घटना की गई होगी।

भाई और भाभी के साथ रहता था मृतक
महेंद्र की शादी करीब साढ़े सात साल पहले रातीबड़ निवासी रुकमणी के साथ हुआ था। उसका चार साल का एक बेटा भी है। करीब पांच महीने पहले दंपति के बीच किसी को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई थी। उसके बाद से महेंद्र अकेला अपने बड़े भाई दिनेश अहिरवार के साथ रह रहा था। महेंद्र का एक घर अशोका गार्डन थानांतर्गत गौतम नगर में है, जहां उसकी मां और अन्य परिजन रहते हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अयोध्या नगर चौराहे के पास एक रिश्तेदार को मिला था। बातचीत के दौरान महेंद्र ने बताया था कि वह झांकी देखने के लिए निकला है। देर रात जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो रिश्तेदार ने झांकी देखने की जानकारी दी थी। उसके बाद परिजन आश्वस्त थे, वह देर-सबेर घर पहुंच जाएगा। हालांकि उसकी हत्या किसने और क्यों की, इसको लेकर कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें