फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: मदद के बहाने पति के दोस्त ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Fri, 21 Apr 2023 11:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कोहेफिजा इलाके में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का पति मजदूरी करता है, जबकि आरोपी पति के साथ काम करता है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के कोहेफिजा इलाके में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का पति मजदूरी करता है, जबकि आरोपी पति के साथ काम करता है। शिकायत मिलने पर पति के दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय महिला कोहेफिजा इलाके में रहती है। उसका पति मजदूरी करता है। पिछले कुछ दिनों से उसका पति से मनमुटाव चल रहा था। इसके कारण 15 अप्रैल को पति घर छोड़कर चला गया था। पति की पहचान बैजनाथ अहिरवार नाम के मिस्त्री से थी। वह अक्सर ही बैजनाथ के साथ बेलदारी करने के लिए जाता था। तीन दिन तक जब पति घर पर नहीं आया तो महिला के घर में खाने के सामान की कमी होने लगी। उसने बैजनाथ से कहा कि मेरे पति से कह देना कि वह घर वापस आ जाए क्योंकि घर में चावल तथा आटा भी नहीं है। बैजनाथ ने कहा कि वह उसके पति को भेज देगा।

इसके बाद 18 अप्रैल की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बैजनाथ उसके घर पहुंचा। महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला वैसे ही बैजनाथ ने उसे धक्का दे दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला की बेटी जाग गई तो बैजनाथ वहां से भाग निकला। घटना के तीन दिन बाद महिला ने कोहेफिजा थाने जाकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें