फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Accident: डिवाइडर से जा भिड़ी अनियंत्रित मोटरसाइकिल, मामा घायल, भांजे की हो गई मौत

Sun, 24 Dec 2023 11:36 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

भोपाल में हुए सड़क हादसे में भांजे की मौत हो गई, वहीं मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में शनिवार रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। रिश्ते में दोनों मामा भांजे लगते हैं। उनकी बाइक गोविंदपुरा इलाके में डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में भांजे की मौत हुई है।
विज्ञापन


गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक आयुष दांगी पुत्र फूल सिंह (19) ऐशबाग में रहता था। बीती रात वह अपने मामा के साथ बाइक पर सवार होकर भेल की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी बाइक स्लिप होकर डिवाइडर से टकरा गई और दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में भांजे फूल सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घायल मामा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान
बजरिया थाना क्षेत्र में जमना प्रसाद पुत्र राम किशन (60) विजय नगर चांदबड़ में रहता था। शनिवार दोपहर बुजुर्ग ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें