फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अजय शर्मा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष बने, उपेंद्र जैन को ईओडब्ल्यू के डीजी की जिम्मेदारी

Wed, 04 Dec 2024 05:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अजय कुमार शर्मा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से हटाकर पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, उपेंद्र जैन को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ का नया डीजी नियुक्त किया गया है।  
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के पदभार संभालने के बाद अजय कुमार शर्मा को अब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में पदस्थ थे, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई थीं। पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष का पद डीजीपी कैलाश मकवाना के पदभार संभालने के बाद से खाली था। वहीं, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के नए डीजी के रूप में उपेंद्र जैन की नियुक्ति की गई है। वे अब इस प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगे और राज्य में आर्थिक अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें