फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: इंदौर-भोपाल हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, कार और आइसर की टक्कर; तीन की दर्दनाक मौत

Wed, 26 Jun 2024 11:03 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Accident News: इंदौर-भोपाल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां किलारामां के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक कार और आइसर वाहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के भोपाल-इंदौर हाईवे पर किलारामां के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक कार और आइसर वाहन की टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पार्वती थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पार्वती थाना प्रभारी प्रभारी चिन्मय शर्मा ने बताया कि कार (एमपी09सीआर7015) इंदौर से भोपाल की ओर जा रही थी। इस दौरान किलेरामा जोड़ पर रात करीब 12:30 बजे भोपाल तरफ जा रहे आइसर ट्रक (एमपी04जीए8767) में घुस गई। हादसे में कार में सवार ग्राम खाटखेरी धामनोद निवासी रूपसिंह पिता मानसिंह ठाकुर (54), महेश पिता रघुनाथसिंह (39) और सुनील पिता सुजान मेवाड़ा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त कार तेज रफ्तार में थी। हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें