फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: वन विभाग ने काली मां के मंदिर के गेट को ईंट-सीमेंट से बंद किया, विरोध के बाद तोड़ी दीवार

Tue, 09 Aug 2022 10:02 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में वन विभाग ने मां काली के मंदिर के गेट को ईंट और सीमेंट से बंद करा दिया। सोमवार को इसकी सूचना जब कांग्रेस और हिंदू संगठनों को लगी तो वह पहुंच गए। काफी देर हंगामा हुआ। बाद में मंदिर का गेट दीवार तोड़कर खोला गया।
विज्ञापन
भोपाल में काली मंदिर के गेट पर बनाई दीवार हटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में वन विभाग ने मां काली के मंदिर के गेट को ईंट और सीमेंट से बंद करा दिया। सोमवार को इसकी सूचना जब कांग्रेस और हिंदू संगठनों को लगी तो वह पहुंच गए। काफी देर हंगामा हुआ। बाद में मंदिर का गेट दीवार तोड़कर खोला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल के अर्जुन नगर में वन विभाग की जमीन पर मां काली का मंदिर बना है। इसका गेट वन विभाग ने ईंट और सीमेंट से बंद करा दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने खूब हंगामा किया। इसके बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। कांग्रेस और हिंदू संगठनों के विरोध को देखते हुए वन विभाग ने ईंट और सीमेंट से बनाई दीवार को तोड़कर गेट खुलवा दिया। इसके बाद पीसी शर्मा और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मंदिर वन विभाग की जमीन पर बना है। मंदिर में प्रवेश के लिए दूसरी तरफ से भी गेट है। अब विरोध के बाद दीवार को तोड़ दिया गया है।

पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि मंदिर को बिना पुजारी को सूचना दिए बंद किया गया। मंदिर में अखंड ज्योत जल रही थी। इसके बावजूद गेट को ईंट और सीमेंट की दीवार से बंद कर दिया गया। इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए। वहीं, पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि मंदिर 70 साल पहले बना है। अचानक अधिकारियों ने दीवार बनाकर गेट बंद कर दिया। इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें