फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन ट्रायल के लिए नरोत्तम मिश्रा अयोग्य, आपको भी भावुक कर देगी उनकी यह बात

Fri, 04 Dec 2020 05:25 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को कोविड-19 वैक्सीन के ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी उन्होंने खुद दी। नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि उन्हें कोविड-19 वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इससे वह बेहद दुखी हैं।

...और भावुक हो गए गृहमंत्री

नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि मैं वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होने के लिए काफी उत्सुक था, क्योंकि मैं लोगों की भलाई के लिए कुछ करना चाहता हूं। हालांकि, कोविड-19 वैक्सीन के ट्रायल के लिए आईसीएमआर के योग्यता मापदंड के आधार पर मुझे अयोग्य साबित कर दिया गया है। इससे मैं बेहद दुखी हूं।

इस वजह से घोषित हुए अयोग्य!

गौरतलब है कि नरोत्तम मिश्रा ने पहले कहा था कि वह कोविड-19 वैक्सीन के ट्रायल में वॉलंटियर बनना चाहते हैं। इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने चिकित्सकों से सलाह भी ली थी। सूत्रों का कहना है कि नरोत्तम मिश्रा के परिवार के कुछ सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव हो गए थे, जिसके चलते उन्हें अयोग्य साबित किया गया है।

भोपाल में नहीं आ रहे वॉलंटियर्स

बता दें कि देश में इस वक्त कोरोना वैक्सीन के थर्ड फेज का ट्रायल चल रहा है। इसके तहत भोपाल में भी वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है, लेकिन यहां वॉलंटियर्स की संख्या काफी कम है। पिछले 7 दिन में महज 45 वॉलंटियर्स ही ट्रायल के लिए पहुंचे है। वहीं, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में वॉलंटियर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां अब तक 800 लोग वॉलंटियर ट्रायल के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें