फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या कर घर में गाड़ा शव, पड़ोसी से विवाद होने पर उगला राज

Tue, 24 May 2022 01:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के 11 नंबर सांई बाबा नगर में एक घर से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवदत्त उर्फ शिवा के रूप में हुई है। वह अक्टूबर 2021 से गायब था। मृतक को अवैध संबंध के शक में उसके दोस्त श्मशेर उर्फ बब्लू ने हत्या कर घर में गाड़ दिया था। पड़ोसी से विवाद होने पर आरोपी श्मशेर ने खुद राज खोल दिया।
विज्ञापन
भोपाल अवैध संबंध में दोस्त की हत्या कर शव 7 माह पहले घर में गाड़ा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के 11 नंबर सांई बाबा नगर में एक घर से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवदत्त उर्फ शिवा के रूप में हुई है। वह अक्टूबर 2021 से गायब था। मृतक को अवैध संबंध के शक में उसके दोस्त श्मशेर उर्फ बब्लू ने हत्या कर घर में गाड़ दिया था। पड़ोसी से विवाद होने पर आरोपी श्मशेर ने खुद राज खोल दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीटी नगर निवासी शिवा अक्टूबर 2021 से गायब था। वह पुताई का काम करता था। उसकी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिवा और श्मशेर की दोस्ती थी। सोमवार रात को श्मशेर का अपने पड़ोसियों से विवाद हो गया। शराब के नशे में श्मशेर ने कहा कि उसने शिवा की हत्या कर उसे घर में गाड़ दिया। इसकी जानकारी पड़ोसियों ने हबीबगंज पुलिस को दी। शिवा के 7 माह से गायब होने की सूचना के बाद पुलिस ने रात में श्मशेर से पूछता की। पुलिस की पुछताछ में श्मशेर ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर से शिवा का शव बरामद किया। आरोपी ने सिर और धड़ अलग-अलग गाड़े थे। पुलिस ने श्मशेर की प्रेमिका को भी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में पुछताछ कर रही है। 

पुलिस के अनुसार श्मशेर और शिवा ने अक्टूबर 2021 में साथ में शराब पी। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को घर में ही गाड़ दिया। श्मशेर को शक था कि उसकी प्रेमिका से शिवा के संबंध है। फिलहाल मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें