मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा 23 जनवरी को उमरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। वीडी शर्मा सुबह 9 बजे बांधवगढ़ विधानसभा के नौरोजाबाद मंडल में ज्वाला माता मंदिर में दर्शन कर पुजारियों से संपर्क करेंगे। सुबह 9:40 बजे बांधवगढ़ विधानसभा के बूथ क्रमांक 204 पठारी में बूथ समिति अध्यक्ष राघवेन्द्र गौतम के निवास पहुंचेंगे। उसके बाद सुबह 10:30 बजे बूथ क्रमांक 204 के पन्ना अध्यक्ष सीताशरण सिंह के निवास पर पन्ना समिति की बैठक में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे बूथ क्रमांक 204 के मतदाताओं से संपर्क करेंगे। दोपहर 12:45 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही समनू कोल के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे। वीडी शर्मा दोपहर 2 बजे बूथ क्रमांक 204 में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना हितग्राहियों से मुलाकात करेंगे। कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत शाम 4:30 बजे वरिष्ठ नेता सोहन चर्मकार के निवास पहुंचकर उनका सम्मान करेंगे। शाम 5 बजे बूथ कार्यकर्ता विजय सिंह राठौर के निवास पहुंचेंगे और शाम 5:30 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे।