फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind: ग्रामीणों को बचाने गए बचाव दल की वोट पलटी, दो जवान लापता, एक का 10 तो दूसरे का 13 किमी दूर मिला शव

Thu, 22 Aug 2024 05:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में स्थित कचोंगरा गांव से होकर बहने वाली क्वारी नदी में एसडीआरएफ की टीम के दो जवान डूब गए हैं। उन्हें तलाशने की कोशिश की जा रही है। ये लोग दो भाइयों को बचाने नदी में उतरे थे। 
विज्ञापन
एसडीआरएफ जवानों की नाव भंवर में फंसकर पलट गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले में बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इसमें क्वारी नदी में बहे ग्रामीणों को बचाने गई रेस्क्यू टीम के ही दो जवान नाव पलटने से पानी के तेज बहाव में लापता हो गए। बाद में दोनों के शव बरामद किए गए। 
विज्ञापन


दरअसल भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में स्थित कचोंगरा गांव से होकर बहने वाली क्वारी नदी में बारिश के कारण जल स्तर बढ़ने से नदी में बने चेक डैम में एक गाय डूबने लगी। गाय मालिक विजय सिंह राजावत गाय को बचाने के लिए नदी में उतरा तो वह भी डूबने लगा। ऐसे में उसका भाई सुनील भी भाई को बचाने के लिए नदी में उतर गया, लेकिन तेज बहाव में वह भी फंस गया। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। भिंड एसपी असित यादव द्वारा तत्काल एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रवाना किया गया। एसडीआरएफ की टीम के जवान अपनी बोट लेकर नदी में उतरे और ग्रामीणों की सहायता से दोनों भाइयों को नदी से निकाल भी लिया, जिसमें विजय की मौत हो गई जबकि सुनील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

रेस्क्यू के दौरान चेक डैम के तेज भंवर में एसडीआरएफ की नाव फंसकर पलट गई। जिससे उसमें सवार एसडीआरएफ के दो जवान सैफ्टी जैकेट उतरने की वजह से पानी में डूब गए। जवानों को खोजने की कोशिश देर रात तक जारी रही। इसकी मॉनिटरिंग खुद एसपी असित यादव ने की, लेकिन अंधेरा होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही थी। इसके बाद अब गुरुवार सुबह से जवानों को तलाशने के लिए फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। शाम को दोनों के शव मिल चुके थे। घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर कनावर के नजदीक हरिदास चौहान का शव मिला। वहीं कनावर से 3 किलोमीटर आगे श्योडा गांव से प्रवीण कुशवाहा का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


रेस्क्यू टीम के साथ बोट पर जाने वाले दिलीप वाल्मीकि ‎ने बताया‎ कि नदी के बीच में पहुंचने पर बोट‎ भंवर में फंस गई। उसका इंजन बंद हो ‎गया। डूबने से बचने के लिए हम चारों लोग‎ नदी में कूदे लेकिन तेज बहाव ‎में फंस गए। जैसे-तैसे हम वापस बोट पर आ गए। कुछ देर ‎बाद एसडीआरएफ के तीनों‎ जवान पानी में उतरे, जो ‎भंवर की चपेट में आ गए। मैंने ‎इनमें से एक राहुल राजौरिया को रस्सी के ‎सहारे बोट पर चढ़ाया। प्रवीण और हरदास पानी में ही रह ‎गए। तेज कटाव के कारण उनकी ‎लाइफ जैकेट भी उतर गई।‎

वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री व भिंड जिले के प्रभारी मंत्री प्रह्लाद पटेल ने विजय राजावत के परिजन को जल्द आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फोन पर भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से इसके लिए बात की। लापता जवान प्रवीण और हरिदास को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश भी दिए। लहार विधायक अम्बरीश शर्मा उर्फ गुड्डू ने भी घटना पर दुख जताया है। घटना की जांच के लिए टीम गठित करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें