फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: आवसीय पट्टा नहीं मिलने पर महिला नाराज, केंद्रीय राज्यमंत्री के सामने बोली- वोट मांगने पर हाथ जोड़ते, फिर…

Mon, 16 Sep 2024 02:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

MP: बैतूल में एक महिला केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके के सामने नाराज हो गई। महिला की नाराजगी आवसीय पट्टा के नहीं मिलने को लेकर थी। उक्त महिला ने आरोप लगाया है कि उसे पट्टा नहीं मिला, जबकि उसने कई बार आवेदन किया है।
विज्ञापन
दुर्गादास उइके व पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले शाहपुर में आयोजित एक पट्टा वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को मतदाताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और स्थानीय विधायक गंगा बाई उइके भी उपस्थित थे। इस दौरान गीता बाई नाम की महिला ने आरोप लगाया कि उसे पट्टा नहीं मिला, जबकि उसने कई बार आवेदन किया है। महिला का कहना था कि चुनाव के समय नेता वोट के लिए आते हैं, लेकिन चुनाव के बाद वे लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं।

विज्ञापन


महिला का आरोप था कि नगर परिषद के कर्मचारी उसके आवेदन को कचरे में फेंक देते हैं, जिससे उसे प्रधानमंत्री आवास योजना और आवासीय पट्टे का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिला ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि उसके पति की मृत्यु के बावजूद उसे किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। साथ आई महिला सावित्री बाई ने भी कहा कि वे कई सालों से पट्टे की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इस हंगामे के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने अधिकारियों से इस मामले में जानकारी लेकर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पट्टे वितरित करने के लिए एक समिति बनाई गई है, और जो पात्र लोग हैं, उन्हें ही पट्टे दिए जाते हैं। अगर कोई त्रुटि है, तो उसे सुधारने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए जाएंगे।

गीता बाई जोठे (हंगामा करने वाली महिला) ने कहा कि उसने कई बार आवासीय पट्टे के लिए आवेदन दिया है, लेकिन उसे अब तक पट्टा नहीं मिला है, न ही उसकी पेंशन बढ़ाई गई है। वह आरोप लगाती हैं कि उनके आवेदन को अधिकारियों द्वारा अनदेखा कर दिया जाता है। उनके पति की मृत्यु हो चुकी है, फिर भी उन्हें सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन


सावित्री बाई जोठे (साथ आई महिला) ने बताया कि वे कई सालों से आवासीय पट्टे की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली, जिससे वे बहुत परेशान हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने इस बारे में कहा कि पट्टों के वितरण के लिए एक समिति बनाई गई है, और यह प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया जाता है। पात्र लोगों को ही पट्टे दिए जा रहे हैं, और अगर किसी प्रकार की त्रुटि होती है, तो उसे सुधारने के लिए एसडीएम से बात की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें