फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul Weather Update: आंधी का असर, टिनशेड उड़े-पेड़ गिरे, बिजली बाधित-फसल प्रभावित

Sat, 02 May 2026 09:05 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल में तेज धूलभरी आंधी और 40-50 किमी/घंटा रफ्तार की हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ। टिनशेड उड़े, पेड़ गिरे और बिजली बाधित रही। बाद में हल्की बारिश से राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ी। तेज हवाओं से आम की फसल को नुकसान हुआ, किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
बैतूल में तेज आंधी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिले में शनिवार शाम अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। तेज धूलभरी आंधी और तेज हवाओं ने शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने कई जगह नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन

तेज आंधी के कारण कई मकानों के टिनशेड उड़ गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शहर के विभिन्न इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की टीम को मशक्कत करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें- आंधी के बीच भीषण आग, 15 से अधिक घर जले, सिलिंडर फटे, प्रशासन ने शुरू की राहत व्यवस्था
विज्ञापन


आंधी का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी। धूलभरी हवाओं के चलते दृश्यता भी काफी कम हो गई थी, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। करीब एक घंटे तक चले इस तेज मौसम के बाद हल्की बारिश भी हुई, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद उमस बढ़ने से लोगों को असहजता का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस प्राकृतिक बदलाव का सबसे ज्यादा असर किसानों पर देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई बागानों में कच्चे आम जमीन पर गिर गए, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी है।

तेज आंधी के कारण पेड़ गिर गए। 
 

कुछ देर बारिश भी हुई। 
 

आंधी से टिनशेड उड़ गए। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें