भीड़ और गर्मी के कारण उन्हें चक्कर आ गए और तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार थकान और गर्मी वजह रही, हालांकि अब उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है। प्राथमिक उपचार के बाद खंडेलवाल ने पुनः कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को अपने बेतूल दौरो के दौरान मामूल चोट का शिकार हो गए। हेमंत खंडेलवाल ज़िले के आठनेर दौरे पर थे। इस दौरान उनकी उंगली कार का दरवाजा बंद करते समय दब गई। असहनीय दर्द के चलते वो बेचैन हो गए और उन्हे चक्कर आ गया। तभी वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला और तत्काल नज़दीकी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
अस्पताल में डॉ. देवेंद्र चढोकर ने जांच की और बताया कि चोट गंभीर नहीं है। इस दौरान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सचिन आहातकर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंच गई और जांच की। प्राथमिक उपचार के बाद खंडेलवाल को छुट्टी दे दी गई।
उपचार के बाद खंडेलवाल ने तय कार्यक्रम के मुताबिक स्थानीय रैली में हिस्सा लिया और अंबा देवी और राम मंदिर के दर्शन भी किए। इसके बाद वे इंदौर रवाना हो गए। वे वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 17 सितंबर को धार जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी करेंगे।