फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: ट्रेन में सीट विवाद बना मौत की वजह, युवक की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Thu, 04 Jun 2026 07:15 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल के बोरदेही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सीट विवाद के बाद छिंदवाड़ा निवासी युवक अली खान की मौत हो गई। जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सीट विवाद के बाद युवक की मौत, जीआरपी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शुरू की जां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिले के बोरदेही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। मामले में जीआरपी ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा निवासी 25 वर्षीय अली खान अपने साथियों के साथ पेंचवेली एक्सप्रेस से भोपाल की ओर यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान सीट को लेकर हुए विवाद ने बोरदेही रेलवे स्टेशन पर गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि अली खान के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह स्टेशन परिसर में शव मिलने की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नाम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस, भाजपा, छात्र संगठन और हिंदू संगठन आमने-सामने

जांच के दौरान जीआरपी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नवीन पाटील निवासी बैतूल, अमित उबनारे निवासी बोरदेही, अयान खान निवासी बोरदेही और कन्हैया उर्फ काली निवासी बोरदेही शामिल हैं। मंगलवार को सभी आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सीट विवाद किन परिस्थितियों में हिंसक रूप में बदला और घटना में अन्य लोगों की कोई भूमिका थी या नहीं। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें